लुहींगा गांव में अज्ञात लोगों ने किया देवर भाभी पर हमला, दो घायल।

Khoji NCR
2021-01-05 12:30:56

पुन्हाना, कृष्ण आर्य उपमड़ल के गांव लुहिंगाकलां में देर रात लूट की नीयत से घर मे घुसे अज्ञात लोगों ने महिला एवं उसके देवर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल ह

गए। दोनों को राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पुन्हाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजिया पत्नि इरशाद निवासी लुहींगा कलां अपने घर में सोई हुई थी। मंगलवार अलसुबह लगभग तीन बजे अज्ञात लोगों ने रजिया को उसके घर में आवाज लगाई। जिसपर रजिया और उसका चौदह वर्षिय देवर आरिफ दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर आए, तो अज्ञात लोगों ने उनपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें रजिया व उसका देवर आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में महिला की सोने की हसली, कानों की बाली भी लूटे जाने के समाचार हैं। महिला का पति ट्रक ड्राइवर बताया जा रहा है । दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पहुंची, जहां घटनास्थल पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुन्हाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना किसने और क्यों अंजाम दी गई। इसका पता लगाने में जुट गई है। लुहिंगाकलां गांव में इस घटना के बाद भय का माहौल व्याप्त है। वहीं इस मामले में पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Comments


Upcoming News