जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के चार हवलदार बने सहायक उप निरीक्षक।

Khoji NCR
2021-01-05 11:39:01

जिला पुलिस कुरूक्षेत्र के चार हवलदारों को पदौन्नित देकर बनाया सहायक उप निरीक्षक। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हवलदार मनजीत सिंह, राजीव कुमार, सतीश कुमार व शेर सिंह को पदौन्

नित करके सहायक उप निरीक्षक बनाया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल के आदेशानुसार हवलदार मनजीत सिंह, राजीव कुमार, सतीश कुमार व शेर सिंह को पदौन्नित करके सहायक उप निरीक्षक बनाया गया है। सहायक उप निरीक्षक मनजीत सिंह वर्ष 1998 में हरियाणा पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ था। उसके बाद उसने अपनी बेसिक ट्रेनिंग मधुबन जिला करनाल में की। ट्रेनिंग पूरी होने उपरांत मनजीत सिंह ने अपनी डयुटी कार्यालय पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र में ईमानदारी से करते हुए अपने सर्विस रिकॉर्ड को अच्छा रखा। वर्ष 2010 में मनजीत सिंह सिपाही से पदौन्नित करके हवलदार बनाया गया। उप पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री रविन्द्र तौमर ने स्टार लगाते हुए जिला कुरुक्षेत्र में पद्दोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक मनजीत सिंह, राजीव कुमार, सतीश कुमार व शेर सिंह को पदौन्नित होने पर उनको बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी वह अपनी डियुटी को पूरी ईमानदारी व लगन के साथ करे। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द, महिला सहायक उप निरीक्षक हरजीत कौर, पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल, और एसपीओं अनिल कुमार मौजूद थे।

Comments


Upcoming News