केंद्रीय गृह मंत्री के अंत्योदय महासम्मेलन में सरकारी मशीनरी व पैसे की हुई बर्बादी : रंजीत उप्पल।

Khoji NCR
2023-11-02 11:14:07

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पिंजौर। केंद्र व हरियाणा ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों व उनके कार्यकाल से दुखी जनता को करनाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंत्योदय महासम्मेलन में सरकारी मशी

नरी व पैसे की बर्बादी की गई। यह बयान रंजीत उप्पल जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यलयों में अधिकारियों पर करनाल में भीड़ जुटाने के लिए दबाव बनाया गया और गांवों में बहुत से ऐसे लोग जिन्हें करनाल महासम्मेलन में शामिल होने के लिए कहा गया। उप्पल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री व भाजपा हाईकमान को जानकारी है कि उनकी हरियाणा में हालत खराब है क्योंकि जनता से विकास के नाम पर वोट बटोरकर उन्हें विकास की जगह मायूसी ही दी। जिसको लेकर जनता में सरकार के खिलाफ भारी रोष है जिसका परिणाम जनता 2024 में दिखाएगी। उधर दिल्ली में आप की सरकार से बोखालाई भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं को फंसाने में लगी हुई है जनता सब जानती है।

Comments


Upcoming News