जोहड़ की मिट्टी गिरने से तीन युवतियां दबी, 1 की मौत, 2 घायल।

Khoji NCR
2023-11-01 12:07:11

पुन्हाना, कृष्ण आर्य पुन्हाना पटाकपुर मार्ग पर जोहड़ से मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टीला गिरने के कारण तीन युवतियां मिट्टी में दब गई। जिसमें से एक की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गई। मिट्

टी गिरने की सूचना के बाद पहुँचे ग्रामीणों व पुलिस ने तुरंत खुदाई कर सभी को बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव पटाकपुर के नजदीक एक जोहड़ है, जिसमें से आसपास की महिलाएं घरेलू कार्यों के लिए मिट्टी ले जाती हैं। आज सुबह गांव गोधोला की असमीना पत्नी शब्बीर, जास्मीन पुत्री साहून व असीरा पुत्री शेर मोहम्मद जौहड़ से मिट्टी खोद रही थी। मिट्टी खोदते समय उनके ऊपर मिट्टी का टीला गिर पड़ा। जिसमें तीनों दब गई। मिट्टी गिरने की सूचना सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जिन्होंने मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला। जिसमें से असीरा पुत्री शेर मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। परंतु दोनों की सांसे चल रही थी। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जो कि खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही चौकी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। यह एक हादसा था। घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें कोई भी शिकायत नहीं दी है।

Comments


Upcoming News