तावडू में आयुष विभाग के द्वारा सेवा पखवाड़ा आयुष्मान भव: के तहत जांच शिविर का आयोजन।

Khoji NCR
2023-11-01 12:03:38

तावडू, 1 नवंबर (दिनेश कुमार): उपमंडल के गांव धुलावट में आयुष विभाग के द्वारा सेवा पखवाड़ा आयुष्मान भव: के तहत 4 नवंबर तक हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद पर निशुल्क कैंप लगाया गया। जिसमें वरिष्ठ चिक

ित्सा अधिकारी डाक्टर यशवीर गहलावत और डाक्टर मनोज मजोंका मौजूद रहे। जिसमें वात रोगए, खांसी, चर्म रोग, खांसी जुकाम, एलर्जी, बुखार, शुगर, बीपी रोग अनुसार नि:शुल्क दवाईयां दी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाक्टर यशवीर गहलावत ने बताया हमें शुद्ध सात्विक और संतुलित आहार करना चाहिए। बासा भोजन, दुर्गंध युक्त भोजन गला सड़ा भोजन नहीं करना चाहिए। जंक फूड और फास्ट फूड हमारे शरीर में नुकसान पहुंचता है और कोल्ड ड्रिंक भी हमारे शरीर में एक धीमा जहर का काम करता है। हमें इनसे परहेज करना चाहिए और हमें दूध दही घी फल सब्जियों का भरपूर प्रयोग करना चाहिए। जिससे हम स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खरीद नहीं जा सकता। हमें अपनी जीवन शैली आयुर्वेद के अनुसार रखनी चाहिए। कैंप जिला आयुष अधिकारी डाक्टर अजीत यादव के नेतृत्व में लगाया गया। डाक्टर मनोज मंजोका ने बताया आयुर्वेद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। आयुर्वेद के द्वारा हम स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं। वैसे तो हमारे जीवन में आयुर्वेद भोजन से जुड़ा हुआ है, हमें संतुलित आहार करना चाहिए। भोजन के साथ-साथ हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का भरपूर सेवन करना चाहिए।

Comments


Upcoming News