तावडू में त्योहारी सीजन आरंभ, बाईकर्स की स्टंटबाजी से लोग परेशान, प्रशासन मौन।

Khoji NCR
2023-11-01 11:59:23

तावडू, 1 नवंबर (दिनेश कुमार): शहर में त्योहारी सीजन के चलते भीड-भाड देखी जा सकती है। वहीं बाइकर्स के स्टंटबाजी से क्षेत्रवासी काफी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों के बार-बार बाइकर्स से कहने के बावज

द समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। क्षेत्रवासी कमल सिंह, एडवोकेट डीके अग्रवाल, रामलाल, प्रकाश वीर, नरेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि त्योहारी सीजन आरंभ हो चुका है और बाजारों में भीड होने लगी है। वहीं स्नैचिंग करने वाले व गली मौहल्लों में बाइकर्स की धूम देखी जा सकती है। समूह में आने वाले बाइकर्स अपने वाहनों को तेज गति से दौडाते हुए स्टंटबाजी करते हैं। हर समय कर्कश हॉर्न बजाकर वातावरण दूषित करने लगे हैं। इस समस्या से जहां दुर्घटनाओं की आशंका बढ रही है, वहीं कर्कश हॉर्न से क्षेत्र के निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड रही है। बाइकर्स की स्टंटबाजी के कारण अन्य वाहन चालकों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के बुजुर्गों, बच्चों, युवतियों व महिलाओं को अधिक परेशान होना पड रहा है। बाइकर्स से स्टंटबाजी के लिए मना करने पर वे विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। ये बाइकर्स इतनी तेज हॉर्न बजाते है कि समीप चल रहे व्यक्ति तो परेशान होते ही हैं और आस-पास के लोग भी परेशान हो जाते हैं। क्षेत्रवासी इस डर के कारण इन्हें रोक नहीं पा रहे है। इस समस्या के कारण पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल इस समस्या का हल करने की प्रशासन से मांग की है।

Comments


Upcoming News