महिलाओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व

Khoji NCR
2023-11-01 11:33:52

करवा माता का व्रत रखकर अखंड सौभाग्यवती रहने की की कामना चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: करवा चौथ के पावन पर्व को लेकर महिलाओं ने पूरे विधि विधान के साथ व्रत आदि रखा और इस अवसर पर महिलाओं ने एक समू

ह बनाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा चौकी पर रखकर करवा माता की कहानी सुनी और पूरे दिन बहू की प्यासी रहकर करवा चौथ का पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार से परिपूर्ण नजर आई। इसकी उपरांत पूजा अर्चना भी की गई और शाम के समय सूरज को पानी से अरख देकर आपस में महिलाएं करवे बदले गए। महिलाओं ने अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य पर भी महिलाओं ने अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाएं। इस अवसर पर महिलाएं काफी उत्साहित नजर आई और रात्रि करीब 12 बजे चंद्र भगवान के दर्शन करने के उपरांत उन्हें पानी से अरख देकर अपने पति, अपने से बड़े बुजुर्गों एवं बच्चों को भोजन खिलाने के उपरांत व्रत खोल गया। इस अवसर पर सुहागिन मधुबाला, रेनू ,पिस्ता देवी, निशा, प्रेरणा जैन, पूनम, सुषमा बाला आदि ने बताया कि पौराणिक काल से यह मान्‍यता चली आ रही है कि पतिव्रता सती सावित्री के पति सत्‍यवान को लेने जब यमराज धरती पर आए तो सत्‍यवान की पत्‍नी ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस मांगने की प्रार्थना की। उसने यमराज से कहा कि वह उसके सुहाग को वापस लौटा दें। मगर यमराज ने उसकी बात नहीं मानी। इस पर सावित्री अन्‍न जल त्‍यागकर अपने पति के मृत शरीर के पास बैठकर विलाप करने लगी। काफी समय तक सावित्री के हठ को देखकर यमराज को उस पर दया आ गई। यमराज ने उससे वर मांगने को कहा।इस पर सावित्री ने कई बच्‍चों की मां बनने का वर मांग लिया। जब से ही करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से अब तक मनाया जा रहा है।

Comments


Upcoming News