नाबालिग से चाकू की नौंक पर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास

Khoji NCR
2023-11-01 10:58:26

हथीन/माथुर : हथीन थाना क्षेत्र के गांव की नाबालिग के साथ चाकू की नौंक पर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने एवं अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

हिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी सुशीला के मुताबिक हथीन थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने शिकायत में कहा है कि उसे रास्ते मे आते जाते समय राहुल व पवन नामक दो सगे भाई परेशान करते हैं। उसे अकेली देखकर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसको धमकी दी जाती की यदि किसी को शिकायत की तो उनके पास फोटो हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर पर वायरल कर देंगें। पीड़िता ने आरोप लगाया है वह अपने प्लाट पर गई तो आरोपी राहुल ने उसे अकेली देखकर वहां आ गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू निकालकर उसे धमकी दी और उसके कपड़े उतार दिए। इसी दौरान एक व्यक्ति आता दिखाई दिया तो आरोपी उसे नग्न अवस्था में छोड़कर भाग गया। वह धमकी देकर गया कि यदि इस बारे में शिकायत की या अपने परिजनों को बताया तो अश्लील फोटो वायरल कर दूंगा, तेरा अपहरण कर दुष्कर्म करूंगा।पीड़िता अपने घर आ गई। पीड़िता ने भय के चलते किसी को इस बारे में कुछ नही बताया । इससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। इसके बाद उसके साथ पुनः छेड़छाड़ की गई। इसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में अपने माता पिता को बता दिया। माता पिता ने आरोपियों को उलाहना दिया तो पवन एवं राहुल ने उल्टा उनके साथ गाली गलौच की। उसका अपहरण कर जान से मारने एवं दुष्कर्म करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने, पोस्को अधिनियम एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Comments


Upcoming News