मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कटनी और करनी में कोई अंतर नहीं : मनीष जैन

Khoji NCR
2023-10-28 11:30:57

नगर पालिका के प्रधानों को सुरक्षाकर्मी तथा पर्सनल एसिस्टेंट और वाहन सुविधा प्रदान करने पर मनीष जैन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका फिरोजपुर झिर

का के चेयरमैन एवं प्रदेश चेयरमैन एसोसिएशन के उपप्रधान मनीष जैन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा नपा प्रधानों को सुरक्षाकर्मी तथा वाहन सुविधा और पर्सनल एसिस्टेंट दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बीते माह प्रदेश की नगर पालिकाओं के चेयरमैनों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिला था। प्रतिनिधिमंडल द्वारा सीएम के समक्ष जो भी मांगे रखी गई थीं उन्हें मुख्यमंत्री जी ने स्वीकार कर नपा के जनप्रतिनिधियों का मान व सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मनीष जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मुख्यमंत्री की दूरगामी सोच के चलते प्रदेश के इतिहास में सबसे अधिक काम हुए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार को बने 9 वर्ष पूरे हो चुके हैं, यह 9 वर्ष प्रदेश के लिए स्वर्णिम ही नहीं बल्कि बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिस तरह नपा प्रधानों का मान बढ़ाया है, ठीक वैसे ही वार्ड के पार्षदों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने प्रधान के अलावा वार्ड पार्षदों के मानदेय में बढ़ोतरी कर छोटे स्तर पर जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल बेहद ईमानदार और नेकनीयती से काम करने वाले व्यक्ति विशेष हैं। उनके नेतृत्व में चल रही भाजपा की सरकार में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने जहां समुचित प्रदेश का विकास किया वहीं मेवात में भी सबका साथ सबका विकास की नीति को पारदर्शी घोषित करते हुए इस पिछड़े क्षेत्र का भी विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नगर पालिकाओं में भी करोड़ों रुपए की राशि विकास कार्य के लिए केवल इसलिए दी है ताकि शहरों का विकास हो सके। मनीष जैन दावा किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ईमानदार और पारदर्शी सोच तथा समुचित प्रदेश के कराए गए सामान विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश के अंदर तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर झिरका में विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष तौर पर धन मुहैया कराने का काम किया है। सरकार चाहती है कि फिरोजपुर झिरका का विकास महानगरों की तर्ज पर हो। नगर पालिका के अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है। मनीष जैन ने कहा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर संगठन को मजबूती मिलेगी।

Comments


Upcoming News