आचार्य श्री 108 विद्यासागर के अवतरण दिवस पर किया पौधारोपण

Khoji NCR
2023-10-28 10:57:56

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी मुनिराज के 78 वें अवतरण दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण को शुद्ध निर्मल करने की भावना के साथ व बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि उत्पन्न करन

को लेकर बच्चों के साथ प्राचीन शिव मंदिर अस्थल पर नगीना में पौधारोपण किया गया। सर्व जातीय सेवा के उपाध्यक्ष रजत जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री 108 विद्यासागर मुनिराज का पृथ्वी पर अवतरण हुआ। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी मुनिराज प्राणी मात्र के आत्म कल्याण के लिए अहिंसा का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। ताकि संपूर्ण विश्व में अहिंसा के पथ पर चलकर सच्ची शांति की स्थापना हो सके। और प्रत्येक प्राणी मात्र अपना आत्म कल्याण कर सके। इस अवसर प्राचीन शिव मंदिर अस्थल कमेटी के अध्यक्ष किशन चंद गोयल,रोहित उर्फ मोनू शर्मा , लोकेश गोयल, शुभ,जैन,युवान गोयल, दिनेश सैनी,दिनेश सिंगला,देव सोनी,आदित्य गुप्ता,तेजस,धीरज शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News