दिपावली से पूर्व सारा शहर होगा दूधिया रोशनी से रोशन: नपा अध्यक्ष

Khoji NCR
2023-10-27 10:55:15

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के सौजन्य से शहर के मुख्य चौक चौराहों पर लगाई जा रही है। स्ट्रीट लाइटों के माध्यम से इस बार दीपावली पर पूरा शहर दूधिया रोशनी से रो

न होगा। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन ने दी। नपा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा दिन रात शहर के मुख्य चौक चौराहा पर लाइट लगाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। जिसे आने वाली दीपावली पर शहर दूधिया रोशनी के साथ रोशन होगा मनीष जैन ने बताया कि शहर के सभी वार्डों के लिए भी स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नपा के कर्मचारियों को लगाया गया है । जल्द ही शहर के सभी वार्डों में खराब हुई स्ट्रीट लाइट को सुधारने के साथ-साथ नई स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य भी किया जाएगा। शहर के लाल कुआं चौक, अंबेडकर चौक, सहित गढ़ गेट पर दीपावली के पावन अवसर पर बेहतर लाइटिंग लगाने का कार्य किया जाएगा।

Comments


Upcoming News