धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व

Khoji NCR
2023-10-25 11:27:35

होडल, गौरव बंसल (पंजाब केसरी) होडल में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रामलीला कमेटी द्वारा शहर में से झाकियां निकली गई। दशहरे के अवसर पर झाकियां बस स्टैंड से चरण सिंह चौक, जगजीवन राम चौक

ाजार से होते हुए रावण दहन स्थल सती सरोवर पर पहुंची। सती सरोवर पर हजारों की संख्या में लोग रावण दहन देखने के लिए पहुंचे। सती सरोवर पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बनाए गए। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के साथ देवेश कुमार, राजीव बंसल, आम आदमी पार्टी नेत्री डॉ नवीन रोहिल्ला, सुनील गोयल, शिव कुमार परदेशी, मुकेश वशिष्ठ, कान्हा वशिष्ठ, रामकिशन सिकरैया, नेहरू प्रधान, बॉबी बिंदल, गाडरी शर्मा, जिला पार्षद संजय, राजू सरपंच औरंगाबाद, संजू सरपंच गोपालगढ़ के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राम की रावण पर सत्य की विजय होते हुए देखा। दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। रावण दहन के साथ दशहरे का पर्व पूरा होता है। दशहरा को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा के दिन मां दुर्गा का भी विसर्जन किया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा होती है। दशहरे का पर्व हमें काफी कुछ सिखाता भी है।

Comments


Upcoming News