*अहीर रेजिमेंट गठन हेतु अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा आयोजित होने वाली महारैली के लिए बैठक का हुआ आयोजन*

Khoji NCR
2023-10-25 10:53:26

खोजी/मनोज गोयल गुडियानिया* *गुरुग्राम* राव लालसिंह कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा , अखिल भारतीय यादव महासभा औ

र अनेक यदुवंशी समाज की सामाजिक संस्थाएं की ओर से रेजिमेंट के गठन हेतु महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस उपलक्ष में आज गुड़गांव के सेक्टर 50 स्थित क्लब में ऑल इंडिया यादव महासभा हरियाणा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया यादव महासभा व अध्यक्ष ओबीसी कमिशन दिल्ली सरकार कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त जगदीश यादव ने किया। उनके साथ प्रांतीय प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव हेमंत यादव व दिल्ली युवा यादव महासभा के अध्यक्ष मनोज यादव का पधारना हुआ। संयुक्त अहीर रेजिमेंट मोर्चा की समस्त टीम ने बैठक में भाग लिया। ऑल इंडिया यादव महासभा हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हिम्मत यादव, कार्यकारी अध्यक्ष लाल सिंह यादव, कार्यकारी अध्यक्ष कुशल राज सिंह, प्रधान महासचिव अनिल यादव, कोषाध्यक्ष हेमचंद यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण राव आदि ने एक प्रस्ताव पास किया। और जगदीश यादव जी को आश्वासन दिया की हरियाणा से 15 हजार से ज्यादा यदुवंशी समाज के लोगों को दिल्ली पहुंचने का काम करेंगे और संयुक्त अहीर रेजीमेंट मोर्चा के नेतृत्व में हरियाणा की ऐतिहासिक हाजिरी दर्ज करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अरुण यादव, शोचंद सरपंच, सतीश पार्षद सहित वर्तमान अहीर रेजिमेंट मोर्चा की टीम मौजूद रही।

Comments


Upcoming News