राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक चरित्रवान समाज का निर्माण कर रहा है: सुभाष गर्ग।

Khoji NCR
2023-10-24 13:24:46

पुन्हाना, कृष्ण आर्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयदशमी के अवसर पर 98वां स्थापना दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में मनाया गया। प्रात: के समय आयोजित विजयदशमी कार्यक्रम म

ें स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्रों का तिलक लगाकर पूजन किया गया व शारीरिक, मानसिक व बौद्विक प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित स्वयंसेवकों ने संघ गणवेष में राष्ट्रीय गीतों को गुन-गुनाकर लोगों को राष्ट्र भावना के प्रति संदेश भी दिया। पुन्हाना में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता मुख्य वक्ता जिला बौद्धिक प्रमुख सुभाष गर्ग उपस्थित रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता सतपाल पूर्व पार्षद ने की। इस दौरान संघ स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार, योगासन, समता, दण्ड़ प्रहार, नियुद्व आदि प्रदर्शन भी किया। मुख्य वक्ता ने सुभाष गर्ग ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना वर्ष1925 में नागपुर में की थी। उसके बाद से ही संघ की शाखाएं पूरे देश में लगाई जाती है।संघ की शाखाओं द्वारा व्यक्ति निर्माण का कार्य किया जा रहा है, जो समाज में हर प्रकार की बुराइयों को खत्म करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि आज एक मजबूत देश के लिए एक मजबूत समाज की आवश्यकता है और मजबूत समाज के लिए एक मजबूत व्यक्ति की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक चरित्रवान समाज का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं के माध्यम से स्वयंसेवक शारीरिक व मानसिक रूप से इतना मजबूत हो जाता है कि वह अपने बारे में कम और देश और समाज की भलाई के बारे में ज्यादा विचार करता है। उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि उन्हें कभी भी अहंकार नहीं आना चाहिए क्योंकि अहंकार से व्यक्ति का पतन निश्चित होता है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में साठ हजार से अधिक शाखाए खेल के माध्यम से व्यक्ति निर्माण कर रही हैं। शाखाओं के अलावा भी संघ के 80 प्रकल्प चल रहे हैं जो गौ संवर्धन, समरसता जैसे कार्य कर लोगों में देशभक्ति की प्रेरणा जगाते हैं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी पर्व असत्य पर सत्य की जीत व अधर्म पर धर्म की जीत के रूप मनाया जाता है। जिसके लिए हमें भगवान श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेकर इन समस्याओं के विरूद्ध एकजुट होना होगा। भगवान श्री राम ने वन में जाकर शक्ति की उपासना कर असुरों का संहार कर विजय प्राप्त की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आज देश में फैल रहे आतंकवाद, भुखमरी, भ्रष्टाचार,हिंसा आदि समस्याओं से मिलकर लडऩा होगा। तभी हम सही मायनों में दशहरा पर्व के भाव को पूरा कर पाएगें। उन्होंने कहा कि समाज को जोडऩे के लिए हमें भेदभाव को भूलकर इकट्ठे होना होगा, तभी इन बुराईयों का जड़ से खात्मा हो सकता है। दशहरा पर्व पर हमें भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि राजा-महाराजा भी किसी युद्व में विजय पाने के लिए अपने विजय रथ की शुरूआत इसी दिन से करते थे, क्योंकि विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, प्रधान जवाहर लाल मंगला, धर्मवीर सैनी, लालाराम भारद्वाज, राकेश कुमार, विजय गर्ग, नरेंद्र नैवानिया, अशोक गोयल प्रधान, श्रवण ग्रोवर, सुभाष सिंगला प्रधान, प्रदीप गोयल, राजकुमार, सुनील कुमार, मनीष जैन, कृष्ण आर्य, गौरीशंकर गर्ग, दीपक जैन सहित काफी संख्या संघ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News