तावडू में नवमीं पर मां सिद्धिदात्री की पूजा श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कर मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।

Khoji NCR
2023-10-23 12:18:36

तावडू 23 अक्टूबर (दिनेश कुमार): अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ हुए नवरात्र की नवमीं पर सोमवार को शहर व क्षेत्र में मां सिद्धिदात्री की पूजा श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक कर मनोकाम

ना पूर्ति की प्रार्थना की। वहीं कन्या पूजन किया गया। कन्या पूजन में सर्वप्रथम कन्याओं के पैर धुलवाकर आसन पर बैठा कुंकुभ से तिलक लगाया गया और छोटी कन्याओं की कलाई पर कलावा बांधा गया। उन्हें हलवा-पूरी व रूचि अनुसार भोजन कराया। कन्याओं को दक्षिणा भी दी गई। विधि-विधान से कन्या कर सांसारिक कष्टों से मुक्ति की प्रार्थना की गई। मां दुर्गा की नौवीं शक्ति सिद्धिदात्री की पूजा से सिद्धियों की प्राप्ति होती है। उपासक पर माता की दया हो जाए तो कठिन से कठिन कार्य तुरंत हो सकता है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से आरंभ हुए नवरात्र से श्रद्धालु माता की सच्चे मन से श्रद्धापूर्वक उपासना अराधना करने में जुटे हैं। सोमवार को प्रात: काल से ही गली-मौहल्लों में आवाज आ रही थी कि पहले कन्याओं हमारे घर आना और हर तरफ से कन्याओं को आमन्त्रित किया जा रहा था।

Comments


Upcoming News