: पूर्व मार्केट कमेटी के अध्यक्ष सुनील जैन के 52 वे जन्मदिन के उपलक्ष में मुख्यमंत्री ने गुलदस्ता देकर दी शुभकामनाएं।

Khoji NCR
2023-10-21 11:24:16

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। भाजपा संगठित और कार्यकर्ताओं की पार्टी है, किसी भी सच्चे कार्यकर्ता की पार्टी कभी अनदेखी नहीं करती उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर

्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुनील जैन के 52 वे जन्म दिवस के उपलक्ष में उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं देते हुए कही। जानकारी देते हुए पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता को जन्मदिन के उपलक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं गुलदस्ता देकर मुबारकबाद देना कार्यकर्ताओं के लिए बड़े ही हर्ष की बात है। आज मुख्यमंत्री के इन विचारों को सुनकर और उनके द्वारा एक कार्यकर्ता के जन्म दिवस पर दी जाने वाली शुभकामनाओं के बाद पार्टी के प्रति क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा । पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष ऐतिहासिक शिव मंदिर फिरोजपुर झिरका, नल्हड़ शिव मंदिर नूह, सिंगार के श्रृंगेश्वर मंदिर के सौंदर्य करण और जीर्णोद्धार के लिए मांग की गई। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रेजोल्यूशन भेजने के बाद तुरंत सहमति दी जाएगी । ऐसा आश्वासन दिया। इसके अलावा तीन विधानसभा क्षेत्र के 18 गांव के लिए और फिरोजपुर झिरका के 6 गांव के लिए लगभग 15 से 16 करोड रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष भानी राम मंगला, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला प्रमुख जान मोहम्मद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो: पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष के 52वें जन्मदिवस को लेकर बधाई देते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।

Comments


Upcoming News