सूर्पणखा की नाक काट किया खर- दूषण का वध।

Khoji NCR
2023-10-21 11:12:52

पुन्हाना, कृष्ण आर्य शहर में रामलीला कमेटी द्वारा देर रात्रि सूर्पणखा की नाक कान काटने व खरदूषण वध की लीला दिखाई गई। इस दौरान सूर्पनखा का किरदार निभाने वाले कलाकार ने जहां दर्शकों का मन मोह

िया, वहीं सीता हरण की मार्मिक लीला से दर्शक भाव विभोर हो उठे। रामलीला मेला कमेटी के प्रधान मदन कुमार ने बताया कि देररात्रि रामलीला में कलाकारों द्वारा सूर्पनखा व राम लक्ष्मण संवाद का सुंदर चित्रण किया गया। जिसमें शूर्पणखा ने राम लक्ष्मण से अलग-अलग विवाह का प्रस्ताव रखा, जिनके मना करने पर सूर्पनखा नाराज हो गई और उसने उन पर हमला बोल दिया। तत्पश्चात लक्ष्मण जी ने सूर्पणखा की नाक कान काट कर उसे वहां से भगाया। जिसके बाद वह अपने भाई खरदूषण के दरबार में जाकर उनसे बदला लेने की अपील करती है। इसके बाद खरदूषण व राम लक्ष्मण युद्ध का संवाद चित्रण किया गया। जिसमें राम लक्ष्मण द्वारा खरदूषण का वध किया गया। सूर्पनखा लंका पति रावण के दरबार में अपनी आपबीती बताती है, जिसके बाद रावण द्वारा भेष बदलकर मारीच नामक राक्षस को स्वर्ण मृग का रूप धरकर राम लक्ष्मण को भ्रमित करके सीता का हरण कर लेता है। इसके बाद राम लक्ष्मण के करुण संवाद का चित्रण किया गया। तत्पश्चात शबरी मिलन व राम सुग्रीव मित्रता का चित्रण किया गया। इस दौरान दर्शकों ने शूर्पणखा के किरदार को बेहद पसंद किया। हास्य कलाकार मदन कुमार, ओमप्रकाश व हीरालाल द्वारा खरदूषण के दरबार में हास्य चित्रण कर दर्शकों को लोटपोट करने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान लीला देखने शहर में आसपास गांव से सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष पहुंचे।

Comments


Upcoming News