आशा वर्करों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटी

Khoji NCR
2023-10-20 11:20:52

बोली : सरकार और मुख्यमंत्री का धन्यवाद धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ चंडीगढ़ में आशा वर्करों के प्रतिनिधियों की वार्ता का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसके साथ

ी आशा वर्करों की 73 दिनों से चली आ रही हड़ताल वीरवार देर रात खत्म कर दी गई। इसके बाद शुक्रवार को जिला मुख्यालय के सुभाष पार्क में आशा वर्करों की जिला प्रधान सुनीता टांकड़ी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें इन्होंने उनकी यूनियन की मांगों को मान लेने और कुछ मांगों पर ठोस निर्णय लेने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। हालांकि उनके स्वर आज कुछ नरम दिखाई दिए मगर आशा के अनुरूप फैंसला नहीं आने का दर्द भी उनके चेहरों पर साफ झलकता दिखाई दिया। जिला प्रधान सुनीता टांकड़ी, बिमला, आशा बाला और सुनीता आदि का कहना है कि वे खुद बार बार धरना हड़ताल नहीं करना चाहते मगर मुख्यमंत्री कोई ऐसी व्यवस्था करें ताकि इनको घराना लगाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। इस इस बैठक के बाद सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर आशा वर्करों अपने नए निर्णय की जानकारी उच्चाधिकारी को भिजवा दी। हड़ताल में शामिल सभी आशा कार्यकर्ताओं ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया।

Comments


Upcoming News