गौरव शर्मा बने भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष

Khoji NCR
2023-10-19 11:45:22

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। वीरवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ एवं जिला प्रभारी मुकेश गौड़ से सलाह् करने के बाद गौरव शर्मा को भाजपा का जिला

ोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। विदित है गौरव इससे पूर्व जिला सह कोषाध्यक्ष का पदभार संभाल रहे थे। उनके अनुभव एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हे इस पद पर नई नियुक्ति दी गई है। जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने उन्हे बधाई देते हुए कहा की संगठन के प्रति समर्पित एवं ईमानदार कार्यकर्ताओ की कभी अनदेखी नहीं की जाती। गौरव शर्मा ने जिला अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको पार्टी संगठन ने जो दायित्व दिया है, वो पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभायेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री सत्यदेव यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा बलजीत यादव, पूर्व महामंत्री यशवंत भारद्वाज, एससी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सदस्य परविंद्र किराड़, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक प्रेम नाथ गेरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर लाल बिठवाना, वरिष्ठ भाजपा विनोद चौहान, किसान मोर्चा जिला सचिव युधवीर फोगाट सहित समस्त भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


Upcoming News