इनेलो नेत्री तनुजा ने गांव बारना में डोर टू डोर जनसंपर्क किया कुरुक्षेत्र,19 अक्टूबर (सुदेश गोयल): इंडियन नेशनल लोकदल नेत्री श्रीमती तनुजा ने कहा कि थानेसर शहर में विकास के नाम पर किये जा रहे द
वे खोखले हैं, उनमें सच्चाई नहीं है। तनुजा ने इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ थानेसर हल्के के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और लोगो को चौधरी अभय सिंह चौटाला की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने गांव बारना में डोर टू डोर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया । तनुजा ने कहा कि अभय सिंह चौटाला आम जनता की आवाज बनकर तानाशाह भाजपा और जजपा गठबंधन सरकार के विरुद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कि नीतियों ने हरियाणा प्रदेश को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया। जातिवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे सुभाष सुधा और अशोक अरोड़ा इनेलो नेत्री तनुजा ने कांग्रेस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सुभाष सुधा भ्रष्टाचार और जातिवाद को बढ़ा रहे हैं वहीं अरोड़ा इस कार्य में उनका समर्थन करते हैं। उन्होंने अरोड़ा और सुधा को भाई भाई करार देते हुए कहा कि इन्होंने थानेसर को बर्बाद कर दिया। तनुजा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में बेशक जेजेपी और बीजेपी का गठबंधन है परंतु थानेसर में उनकी लडाई अशोक अरोड़ा और सुभाष सुधा के गठबंधन के विरुद्ध है। इंडियन नेशनल लोकदल है एकमात्र विकल्प तनुजा ने कहा कि इनेलो प्रदेशभर में मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा से तंग जनता अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में ताऊ देवीलाल की विचारधारा वाली सरकार बनाएगी।
Comments