लावारिस का किया अंतिम संस्कार

Khoji NCR
2023-10-19 11:21:54

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। गोकल गेट चौकी पुलिस को कुछ समय पहले 45 वर्षीय व्यक्ति का शव राधिका सिनेमा हॉल के पास लावारिस अवस्था में मिला था। बाद में पुलिस ने इस शव को पंचनामा कार्यवाही करवा कर श

ाख्त के लिए रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया था। वीरवार को पुलिस ने 72 घंटे की समयावधि पूर्ण होने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं होने की वजह से अज्ञात पुरुष के इस शव का मानवाधिकार मिशन के समाज सेवक विजय पाल के सहयोग से अंतिम संस्कार करा दिया। अंतिम संस्कार में पुलिस कर्मी नवीन कुमार, एसपीओ अशोक कुमार, गृह रक्षी जवान अनिल और मानव अधिकार मिशन से विनोद सक्सेना शामिल हुए। फोटो : लावारिस शव का अंतिम संस्कार।

Comments


Upcoming News