ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने खंड विकास पंचायत कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर फूंका पुतला ।

Khoji NCR
2023-10-18 11:35:38

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका। गत 8 दिनों से खंड विकास पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के लोगों का सब्र का बांध बुधवार को टूट गया । बुधवार दोपहर खंड विकास पंचाय

कार्यालय के सामने ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले लगभग 98 सफाई कर्मचारी यूनियनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री का मुखौटा लगाकर पुतले का दहन किया। जानकारी देते हुए सतपाल प्रधान पप्पू प्रधान राजेश उप प्रधान आदि ने बताया कि प्रदेश के 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर 10 अक्टूबर 2023 से राज्यव्यापी हड़ताल पर हैं। यूनियन के पदाधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निरन्तर आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने हमारी मांगों का समाधान करने की बजाए भारी उपेक्षा कर रही है। माननीय पंचायत मंत्री के साथ 20 अगस्त 2022 को टोहाना तथा 26 दिसम्बर 2022 को चण्डीगढ़ में आपसे विस्तारित वार्ता हो चुकी है। 28 जून 2023 को टोहाना में फिर वार्ता हो चुकी है। लेकिन इन वार्ताओं के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। 23 जनवरी 2023 को अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक और उसमें बनी कुछ सहमतियों के पत्र भी आज सरकार ने जारी नहीं किए हैं। हरियाणा के इन 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को काम करते हुए आज 17 साल हो चुके हैं। इन 17 वर्षो में से 9 साल से माननीय मनोहर लाल मुख्यमंत्री है तथा इन 9 वर्षों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का आर्थिक और सामाजिक शोषण और ज्यादा गहरा हुआ है। काम पक्का और कर्मचारी कच्चे ये कब तक चल सकता है? आज तक भी इन कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सरकार ने कोई पोलिसी क्यों नहीं बनाई इनको मानदेय की बजाए कर्मचारी का दर्जा क्यों नही दिया, क्या ये कर्मचारी सारी जिन्दगी कच्चे ही रहकर इस शाषण और बेगार की मार का शिकार होते रहेंगे? ये सवाल आज ये 11 हजार सफाई कर्मचारी आपसे कर रहे हैं। इस सबालों की लेकर सफाई कर्मचारियों में हरियाणा सरकार के खिलाफ भारी असन्तोष व गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसीलिए बुधवार के दिन गुसाईं सभी सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास पंचायत कार्यालय के समक्ष पुतले का दहन किया गया।

Comments


Upcoming News