पत्रकारिता में कलम से लेकर की-बोर्ड तक कई बदलाव आए, पत्रकारों को स्पष्ट, पारदर्शी ढंग से संतुलन बनाए रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए : दुष्यंत चौटाला।

Khoji NCR
2023-10-16 11:31:31

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पंचकूला। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजकल पत्रकारिता में अनेक चुनौतियां आ रही है। पत्रकारिता कलम से लेकर की-बोर्ड तक कई बदलाव आए है। इस बदलाव म

ं कौन पहले की चुनौती भी सामने आ रही है। इसके अलावा स्टोरी को मोल्ड करने लगे है। इसके लिए पत्रकारों को फील्ड में ही सीखने को मिलता है। इसलिए पत्रकारों को स्पष्ट, पारदर्शी ढंग से संतुलन बनाए रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री पंचकूला में आयोजित चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा मीडिया के समक्ष चुनौतियों बारे राज्य स्तरीय अधिवेशन, सम्मान एवम संगोष्ठी समारोह में बोल रहे थे। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय ने इस संगोष्ठी की अध्यक्षता की। कार्यकर्म में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लगातार निकाल रहें स्थानीय अखबारों के मालिकों को सम्मानित किया। इनमे नरेंद्र भाटिया सिटी मीडिया अंबाला, सुरेंद्र भाटिया पलपल, देवेंद्र उप्पल पाठक पक्ष, अरुण भाटिया जगत क्रांति, कैलाश जैन अर्थ प्रकाश, श्रीभगवान वशिष्ठ दैनिक चेतना, अनिल आर्य गुड़गांव टुडे, राजेश कुमार समाचार क्यारी, श्रीकांत आर्य नया लोकयुक्त, यादराम बंसल गुड़गांव मेल, रूपेश बंसल सप्तिज्य, एकांत गर्ग हिंद जनपथ, ऋषि सैनी नभ छोर शामिल है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इंटेलिजेंस के युग में भविष्य बहुत ही चुनौती पूर्ण है। हर प्रकार की खबर में सही प्रकार के क्रैक्स को मेंटेन रखना जरूरी है तभी सच्चाई आम नागरिकों तक पहुंचाई जा सकती है। इसके लिए एडवांस पारदर्शित की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए सोशल मीडिया का इनपुट सदैव बना रहेगा। इसके लिए गुणवता भी बनाकर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि सूचना, लोक सम्पर्क, भाषा विभाग भी पत्रकारों की सुविधाओं के लिए जिला स्तर पर मीडिया सेंटर खोलने का कार्य कर रहा है। इसलिए पत्रकारों को साफ ईमानदारी से आगे बढने के लिए कार्य करते रहना चाहिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में पत्रकारों की पैंशन 10 हजार से 15 हजार रुपए बढाई गई। इसके अलावा कई प्रकार की सुविधाएं पत्रकारों को दी जा रही है। उन्होंने यूनियन की मांग पर जल्द ही कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ देने और अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपए एवं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। चौटाला ने कहा कि एचएसवीपी के प्लाटों में 20 प्लाट पत्रकारों, वकील, न्यायाधीशों के लिए अलग-अलग निर्धारित किए गए है। यह सुविधा जिला स्तर पर भी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएगे। उन्होंने यूनियन को पंचकूला में मीडिया सेंटर खोलने बारे कार्रवाई करने को कहा। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारिता व्यवसाय में माध्यम बदलते रहते हैं लेकिन कभी खत्म होने वाला नहीं है। बल्कि इसमें सुनहरा भविष्य है। कोरोना काल में भी टेडिशन मीडिया के मानक पर लोगों में विश्वास कायम हुआ है।

Comments


Upcoming News