कांगो में नाव पलटने से 30 लोगों की मौत, 167 यात्री लापता; तलाशी अभियान जारी

Khoji NCR
2023-10-15 12:11:39

कांगो में नाव पलटने से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। उप प्रांतीय गवर्नर टेलर नगनजी के अनुसार इक्वेटर प्रांत के मबांदाका शहर में शुक्रवार देर रात एक नाव पलट गई। यह नाव यात्रियों को कांगो नदी से सटे

बोलोम्बा शहर ले जा रही थी। इस नाव पर 300 से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने जानकारी दी कि मृतकों की संख्या 30 से ज्यादा बढ़ सकती है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में नाव पलटने से 30 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 167 लोग लापता हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को कहा कि कांगो के उत्तर-पश्चिम में एक नाव पलट जाने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को घटी। बचाव दल लापता लोगों की तलाशी में जुटी है। यह नाव मबांदाका शहर के पास डूबी। बढ़ सकती है मृतकों की संख्या उप प्रांतीय गवर्नर टेलर नगनजी के अनुसार, इक्वेटर प्रांत के मबांदाका शहर में शुक्रवार देर रात एक नाव पलट गई। यह नाव यात्रियों को कांगो नदी से सटे बोलोम्बा शहर ले जा रही थी। इस नाव पर 300 से अधिक लोग सवार थे। उन्होंने आगे ये भी जानकारी दी कि मृतकों की संख्या 30 से ज्यादा बढ़ सकती है। 189 लोगों को किया गया रेस्क्यू इक्वेटर प्रांत के प्रांतीय स्वास्थ्य मंत्री डिडियर मबुला ने कहा कि 189 लोगों को रेस्क्यू किया गया। डिडियर मबुला ने कहा कि अक्सर नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार हो जाते हैं जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं घटती है। सरकार ने रात में नाव की यात्रा पर लगाया है प्रतिबंध देश के उत्तर-पश्चिम में अधिकांश आबादी अच्छी सड़कों की कमी और कम खर्चीली होने की वजह से नाव से यात्रा करना पसंद करते हैं। कांगो सरकार ने दुर्घटनाओं से बचने के लिए पूरे देश में रात की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि कई लोग इस निर्देश की अवहेलना कर रहे हैं।

Comments


Upcoming News