शहर में राम बारात निकाल कर राम विवाह की भव्य लीला का आयोजन किया गया।

Khoji NCR
2023-10-15 11:51:51

पुन्हाना, कृष्ण आर्य श्री रामलीला मेला कमेटी व बाबा भरतरी सखा मंडल द्वारा शहर में भव्य राम बारात का आयोजन किया गया। जिसका शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर दर्जनों जगह भव्य स्वागत किया। सर्वप्र

थम शहर के पुराने गुरुद्वारे से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाइयों को अलग-अलग घोड़े पर बैठकर बारात की निकासी की गई। जहां पर शहर के समाजसेवी राजकुमार नेवनिया व नगरपालिका प्रधान के पुत्र राहुल सिंगला ने आरती उतार कर स्वागत किया। तत्पश्चात पूरे शहर में भव्य राम बारात निकाली गई। रामलीला मेला कमेटी के मुख्य सलाहकार भगवत सैनी ने बताया कि शहर में दर्जनों जगहों पर शहरवासियों ने राम बारात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद राम बारात शहर की विभिन्न गली- मोहल्ले से होती हुई रामलीला के मंच पर पहुंची तो वहां पर राम विवाह का सुंदर मंजन किया गया। राम विवाह के अवसर पर इलाके की किन्नर दल की अध्यक्ष शहनाज ने अपनी टीम के साथियों के साथ राम विवाह के अवसर पर जहां बधाइयां गाकर महाराजा दशरथ से उपहार प्राप्त किए, वही दर्शकों ने सीता का कन्यादान कर धर्म लाभ कमाया। राम बारात के स्वागत में बैंड- बाजे, ढोल- नगाडों ने जहां मंगल गायन करते हुए बारात की शोभा बढ़ाई, वही बारात के स्वागत में शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर और रंग बिरंगी मनमोहन आतिशबाजियों से आसमान गूंजायमान कर दिया। इस अवसर पर बाबा भरतरी सखा मंडल के अध्यक्ष उमेश सैनी, रामलीला मेला कमेटी के प्रधान मदन कुमार, शेर सिंह सैनी, मनीष एडवोकेट, खिलौनी राम पंडित, तरुण सिकरिया, गौरव गर्ग, जितेंद्र सैनी, उमेश सैनी सहित शहर की गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments


Upcoming News