कांग्रेस संगठन के गठन के लिए पर्यवेक्षक रहीम सौरा ने नूंह में ली बैठक,

Khoji NCR
2023-10-15 11:49:20

आफताब अहमद, इलियास व ललित नागर रहे साथ खोजी साहून खांन गोरवाल आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हरियाणा में भी कांग्रेस पार्टी धरातल पर संगठन खड़ा करने में जुट गई है। नूँह रेस्ट

हाउस पर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा भेजे पर्यवेक्षक रहीम सौरा ने नूंह प्रभारी ललित नागर पूर्व विधायक की मौजदूगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक की। कांग्रेस विधायक दल उप नेता चौधरी आफताब अहमद मुख्य रूप से शामिल रहे उनके साथ पुन्हाना विधायक मौहम्मद इलियास, पूर्व विधायक शहीदा खान, पीसीसी सदस्य महताब अहमद, शरीफ अड़बर, शाहुन ऐडवोकेट आदि मौजूद रहे। पर्यवेक्षक रहीम सौरा ने कहा कि नूंह की तीनों विधानसभा क्षेत्र नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक मंडल व सेक्टर कमेटियों का गठन का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस के निष्ठावान व समर्पित सिपाहियों को संगठन में तरजीह दी जाएगी। नूंह प्रभारी व पूर्व विधायक ललित नागर ने बताया कि संगठन गठन के लिए ये बैठक आयोजित की गई है, 16 अक्टूबर को पुन्हाना, 17 को फिरोजपुर झिरका, 18 में कार्यकर्ताओं संग बैठक तावडू में होगी जिसमें स्थानीय विधायक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस विधायक दल उप नेता आफताब अहमद ने बताया कि लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़े बदलाव किए हैं। सभी प्रदेश की टीमों में संगठन के स्तर पर कई नए पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे। नए पदों में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सैक्टर अध्यक्ष बनाए जांएगे। रायपुर शिविर में किए गए चिंतन के बादआला कमान ने यह बदलाव करने का फैसला सभी प्रदेशों के लिए किया था। पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया की देखरेख में संगठन गठन का कार्य तेजी से चल रहा है जो जल्द पूरा हो जाएगा। पुन्हाना विधायक मौहम्मद इलियास ने कहा कि हर विधानसभा को कई ब्लॉक, सैक्टर व मंडलों में बांटकर नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। पीसीसी सदस्य महताब अहमद ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है, मेहनती व लगनशील कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी देकर आगामी चुनावों की तैयारियाँ शुरू हो गई है, पार्टी अब चुनावी मोड में प्रदेश में कार्य कर रही है। इस दौरान कांग्रेस की सभी इकाईयों के जिम्मेदार सदस्य मौजूद थे।

Comments


Upcoming News