प्रॉपर्टी टैक्स डाटा के सुधारीकरण के लिए 14,15,16 अक्टूबर को तीन दिवसीय कैंप आज : धर्मवीर सिंह

Khoji NCR
2023-10-13 11:47:44

पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका फिरोजपुर झिरका और नगर परिषद नूह में रविवार के दिन भी प्रापर्टी आईडी में विभिन्न प्रकार के सुधारीकरण हेतु एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकार

नगरपालिका सचिव धर्मवीर सिंह ने दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रापर्टी सर्वे के दौरान कई प्रकार की त्रुटियां सामने आई हैं। इसे दुरुस्त करने तथा इसमें सुधारीकरण करने हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन जिला नगर आयुक्त नूंह के आदेशों की अनुपालना में किया जा रहा है। जिसमें प्रापर्टी डाटा करेक्शन कैंप के माध्यम से प्रापर्टी टैक्स डाटा में नाम, एरिया, मोबाइल नंबर इत्यादि आब्जेक्शन को ठीक किया जाएगा। जिसको लेकर शनिवार रविवार और सोमवार तीन दिवसीय कैंप का आयोजन नपा कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस नागरिक के दस्तावेज सही पाए जाते हैं उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रापर्टी आईडी संबंधित समस्या के समाधान हेतु प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। इसलिए जनसाधारण को सुविधा प्रदान करने हेतु इन कैंप का नियमित अंतराल पर आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी दस्तावेज ठीक कराने के लिए नूह नगर परिषद में भी कैंप का आयोजन रविवार को किया जाएगा।

Comments


Upcoming News