अज्ञात बदमाशों ने आढ़त पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

Khoji NCR
2023-10-09 09:25:59

होडल, डोरीलाल गोला गोडोता रोड स्थित नई सब्जी मंडी में रविवार देर रात गाड़ी में सवार अज्ञात बदमाशों ने एक आढ़त पर ताबड़ तोड़ गोलियां चलाई। गोलियां चलाने के बाद बदमाशों ने आढ़ती को गाली-गलौच क

जान से मारने की धमकी भी दी। गोलियों की आवाज सुनकर आढ़त में सो रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूरों ने आढ़त में छुप कर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलते ही होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आढ़त व अन्य आढतो पर लग रहे सीसीटीवी की फुटेज को खंगालने में लगी गई। आढ़ती नारायण सैनी ने मामले की लिखित शिकायत थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात नई सब्जी मंडी में स्थित नारायण सैनी की 35 नंबर आढ़त पर एक बैगनआर गाड़ी में सवार कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। उस समय नारायण सैनी अपने घर पर थे और मजदूर आढ़त पर सोए हुए थे। गाड़ी में सवार बदमाशों में से तीन बदमाश गाड़ी से उतरे और आढ़त की दीवार पर तवाड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलाने के साथ बदमाशों ने नारायण सैनी को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी। गोलियों की आवाज सुनकर आढ़त में सो रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूर आढ़त के अंदर बने कमरे में छुपकर अपनी जान बचाई। आढ़त पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रात की पूरी वारदात कैद हो गई। मजदूरों ने मामले की सूचना फोन पर आढ़ती नारायण सैनी को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से मिले गोली के छररो को अपने कब्जे में ले लिया। नारायण सैनी ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आढ़त पर हुई इस वारदात के बाद से अन्य आढ़तियों में दहशत व्याप्त है। इस मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके मोयना किया है। उन्होंने कहा कि आढ़ती की शिकायत पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Comments


Upcoming News