तावडू में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में हुई एसएमसी सदस्य के पति की बात, सफाई कर्मचारी की रखी मांग।

Khoji NCR
2023-10-08 11:51:54

तावडू 8 अक्टूबर (दिनेश कुमार): शहर व क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शनिवार सांय मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों की विद्यालय प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से बात हुई। जिसमें व

द्यालय प्रबंधन समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। वहीं उपमंडल के गांव कलवाडी के राजकीय कन्या पाठशाला के एसएमसी मेंबर पति से मुख्यमंत्री की बात हुई। जिन्होंने विद्यालय की मुख्य समस्या सफाई कर्मचारी की मांग उनके सामने रखी। एसएमसी सदस्य पति नंद लाल ने बताया कि उनकी मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान उनकी बात हुई। क्योंकि जिस समय फोन आया उनकी पत्नी का फोन उनके पास था, जिस कारण उन्होंने बात की। जिस पर उन्होंने मुख्यमंत्री से केवल यह मांग की कि विद्यालय में सफाई कर्मचारी नहीं है और सफाई कर्मचारी की जल्द व्यवस्था की जाए। वहीं एसएमसी अध्यक्ष निर्मला ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के बारे में पता ही नहीं था और न किसी ने उन्हें बताया कि उनकी कोई बात मुख्यमंत्री से हुई है। वहीं सूत्रों से पता चला कि विद्यालय में अनाधिकृत कार्यरत एक महिला ज्योति ने भी मुख्यमंत्री से बात की थी। जिन्होंने माना कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान वह लाईन पर थी। अब मामला यह आता है कि किस स्टाफ की मुख्यमंत्री से बात हुई। इस बारे में कोई भी स्पष्ट जवाब देने में सक्षम नहीं था। जबकि उक्त सदस्य पति नंदलाल ने जनसंवाद कार्यक्रम की रिकार्डिंग भेजने की बात रखी। लेकिन 2 घंटे बाद समाचार लिखे जाने तक उन्होंने ऐसी कोई भी रिकाॢडंग नहीं भेजी। जिससे प्रतीत हुआ कि यह मामला अंधकारमय बनाया जा रहा है। जबकि असलियत कुछ और ही बयां करती है। इस जनसंवाद कार्यक्रम में किसकी क्या बात हुई अधिकारियों के भी हाथ पांव फूले रहे। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि उनके संज्ञान में राजकीय कन्या पाठशाला कलवाडी में अभी तक स्टाफ पूरा करने की कोई बात नहीं आई है। उन्होंने माना कि जनसंवाद कार्यक्रम में किसकी बात हुई अभी तक उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। वहीं उन्होंने बताया कि खंड के किसी भी प्राईमरी स्कूलों में स्थाई सफाई कर्मचारी नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों में पार्ट टाईम स्वीपर व सफाई कर्मचारी हैं।

Comments


Upcoming News