तावडू में बाजरे की आवक हुई कम, शुक्रवार को 81 किसानों के कटे गेट पास।

Khoji NCR
2023-10-06 11:58:47

तावडू 6 अक्टूबर (दिनेश कुमार): शहर की नई अनाजमंडी में बाजरे की आवक अब टूटने लगी है। बुधवार को डाक्टर अशोक खेमका के आने से पूर्व चार दिन तक सरकारी खरीद ऐजंसी ने बाजरे की खरीद नहीं की थी। जिसको लेकर

गेट पास भी किसानों को नहीं मिल पाए थे। लेकिन खेमका के आने पर लगभग 12 बजे किसानों की समस्या का समाधान कर दिया था। जिसको लेकर बुधवार को अनाजमंडी में साढे 13 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हैफेड ऐजंसी ने की थी। लेकिन शुक्रवार को बाजरे की आवक में कमी आई और केवल 81 किसानों की 1673 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। फिलहाल बारदाने की कमी के चलते खरीदा हुआ बाजरा खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है। वहीं जब तक बारदाना नहीं आ जाता, बाजरे का उठान भी नहीं हो पाएगा। गत 4 अक्टूबर को 18 हजार क्विंटल सरकारी खरीदे हुए बाजरे का उठान हो पाया था। जोकि उस दिन तक आधा उठान बनता है। इस बारे में मार्किट कमेटी सचिव विजय कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि बुधवार को चार दिन बाद बाजरे की खरीद को लेकर किसानों की भारी मारामारी रही। वहीं किसानों को लग रहा था कि बाजरा मात्र बुधवार को ही खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाजरे की आवक 1 लाख 26 हजार 538 क्विंटल की हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इस समय तक बाजरे की आवक 75 हजार 573 क्विंटल थी और गत वर्ष पूरे सीजन में बाजरे की आवत 1 लाख 14 हजार क्विंटल ही हो पाई थी। उन्होंने बताया कि बाजरे की हैफेड ऐजंसी 22 सौ रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद कर रही है। जबकि सरकार द्वारा 3 सौ रूपए क्विंटल भावंतर भरपाई योजना के तहत किसानों को दिया जाएगा। उन्होंने माना कि बारदाने की कमी ऐजंसी के पास है, जिससे पूरा बारदाना मंडी में न पहुंचने से काफी परेशानी व्यापारी वर्ग को उठानी पड रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार देर सांय बारदाने की कमी ऐजंसी द्वारा पूरी कर दी जाएगी।

Comments


Upcoming News