तावडू में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पहले शुक्रवार को निकाली गई कलश यात्रा।

Khoji NCR
2023-10-06 11:57:11

तावडू 6 अक्टूबर (दिनेश कुमार): शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित माता वैष्णों मंदिर में श्रीपितृपक्ष के अवसर पर मोझदायनी श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को आयोजन को लेकर कलश यात्रा नि

काली गई। इस कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यह जानकारी मंदिर के पुजारी राजू भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि कथाव्यास उत्तराखण्ड देवभूमि धाम हरिद्वार से पूज्या देवी मधू अपनी मधुर वाणी से कथा करेंगी। जिन्होंने शुक्रवार को कलश यात्रा में भाग लिया। यह कलश यात्रा प्रात: काल श्रीवैष्णो देवी माता मंदिर से लखपत चौक, बावला चौक, पुरानी अनाजमंडी सहित तावडू शहर से भ्रमण करते हुए, सनातन धर्म मंदिर चांदना मौहल्ला से जल भर कर पुन: मंदिर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक कथा की जाएगी। वहीं 10 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन जगदंबा जागरण मडंल रब्बू एंड पार्टी द्वारा किया जाएगा। आगामी 14 अक्टूबर को शहर की पुरानी अनाज मंडी में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में विशाल भण्डारे का आयोजन कया जाएगा।

Comments


Upcoming News