एचएयू हिसार में 8 से शुरू होगा तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला

Khoji NCR
2023-10-03 12:17:18

धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। आजादी के अमृत काल में चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा संयुक्त रूप से 8 से 10 अक्तूबर तक हरियाणा कृषि विकास मेला - 202

3 आयोजित करेंगे। उपायुक्त राहुल के अनुसार यह मेला चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मेला ग्राउंड के द्वार नंबर 3 के सामने लगाया जाएगा। मेले में आगंतुक किसानों को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा श्री अन्न की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि मशीनें व कृषि यंत्र निर्माता कंपनियां भाग लेंगी। किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानने का अवसर भी मिलेगा। इसके अलावा मेले में हरियाणा के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। मेले में आयोजित होने वाले हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उन्होंने जिला के किसानों से आह्वड्ढान किया कि वे हरियाणा कृषि विकास मेले में बढ़चढक़र भागीदारी करते हुए मेले में नई कृषि तकनीकों व नवाचार बारे जानकारी प्राप्त करें और मेले का लाभ उठाएं।

Comments


Upcoming News