पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महिला भाजपाइयों ने की पुष्पांजलि अर्पित

Khoji NCR
2023-10-03 10:06:39

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी के दिशा निर्देश पर भाजपा विशेष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला

मोर्चा हरियाणा एवं विधानसभा प्रभारी पुनहाना अंजु रानी की अगुवाई में सेवा पखवाड़ा के तहत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर महिला भाजपाइयों ने लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तहे दिल से श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर अंजू रानी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की कुशल कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 9 जून सन 1964 को लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री बने। उनके शासनकाल में भारत-पाकिस्तान का युद्ध शुरू हो गया था। जबकि इससे 3 वर्ष पूर्व भारत चीन से युद्ध में हार चुका था। लाल बहादुर शास्त्री ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में नेहरू के मुकाबले राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसकी कल्पना पाकिस्तान ने सपने में भी नहीं की थी। ताशकंद में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री आयूब खान के युद्ध समाप्ति के हस्ताक्षर समझौते के उपरांत 11 जनवरी सन 1966 की रात को रहस्यमय तरीके से उनकी मौत हो गई और भारत का लाल सदा के लिए अलविदा कहा गया। उनकी सादगी,ईमानदारी एवं देशभक्ति के लिए मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके उपरांत महिला भाजपाइयों ने सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया और धार्मिक स्थलों में जाकर महिलाओं के साथ झाड़ू लगाकर सफाई व्यवस्था पर बल दिया और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सोमवती सैनी, ममता, रिया, रिंकी सैनी, कलावती, शिमला, सावत्री, मंजू, भावना, रेखा, प्रियंका सहित महिला भाजपाइयों की टीम मौजूद रही।

Comments


Upcoming News