भगवान श्री रामलीला के मंचन का किया जाएगा लाइव प्रसारण: राजकुमार चुटानी

Khoji NCR
2023-10-03 09:14:48

सीसीटीवी कैमरे की जैद में रखी जाएगी कार्यक्रम की चाक चौबंद व्यवस्था --------------- चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे के पर्व के उपलक्ष्य पर 12 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक श

रू हो रही भगवान श्री राम की लीलाओं के मंचन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उक्त सभी जानकारी श्री रामलीला कमेटी के प्रधान राजकुमार चुटानी ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की भगवान श्री रामलीला का मंचन 12 अक्टूबर से गणेश पूजन के साथ किया जायेगा। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है और कार्यक्रम की चाक चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्री रामलीला ग्राउंड में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाएंगे और पुलिस के जवान भी तैनात किए जाएंगे। ताकि प्रभु राम की लीलाओं का अवलोकन करने वाले धर्म प्रेमियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत परेशानियों का सामना न करना पड़े।राजकुमार चुटानी ने बताया कि इसी कड़ी में नित्य प्रतिदिन 13 अक्टूबर को नारद मोह लीला, 14 अक्टूबर को श्रवण कुमार लीला एवं राम जन्म, 15 अक्टूबर को (सीता उत्पत्ति, ताड़का वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद), 16 अक्टूबर को श्री राम बारात की भव्य झांकी एवं सीता का कन्यादान होगा), 17 अक्टूबर को श्री राम बनवास लीला, 18 अक्टूबर को केवट संवाद, चित्रकूट पर भारत का मिलाप, 19 अक्टूबर को अंसुईया उपदेश सीता हरण लीला, 20 अक्टूबर को राम सुग्रीव मित्रता एवं बाली वध लीला, 21 रावण हनुमान संवाद लंका दहन, 22 अक्टूबर को रावण अंगद संवाद एवं लक्ष्मण शक्ति लीला, 23 अक्टूबर को कुंभकरण, अहिरावण, मेघनाथ वध होगा, 24 अक्टूबर को विजयदशमी के पर्व के उपलक्ष्य पर दशहरा मैदान में शाम 6 बजे रावण वध एवं दहन कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं अगले दिन 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे भारत मिलन एवं भगवान रामचंद्र जी का राज्याभिषेक करके भगवान श्री रामचंद्र जी की लीलाओं का समापन किया जाएगा। उन्होंने शहर के समस्त धर्म प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्म प्रेमी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर प्रभु रामचंद्र जी की लीलाओं का आनंद लें और धर्म लाभ उठाएं।

Comments


Upcoming News