भाजपा मंडल कार्यकारिणी सत्यापित करने के लिए किया गया विशेष बैठक का आयोजन

Khoji NCR
2023-09-30 09:40:03

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।: आगामी चुनावों की रूपरेखा बनाने एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश आर्य के अध्यक्षता में भाजपा क

र्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल कार्यकारिणी प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, त्रिदेव को सत्यापित किया गया और होनहार सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी प्रदान की गई ताकि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई जनहित योजनाओं को लोगों तक पहुंचा जा सके और पार्टी का प्रचार प्रसार तेजी के साथ किया जा सके। वहीं मंडलाध्यक्ष रमेश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग में सत्यापित हुए सभी शक्ति केंद्र प्रमुख गांवों में जाकर त्रिदेवों के साथ मीटिंग करेंगे और ग्रामीणों को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन योजनाओं को लोगों तक पहुंचने का कार्य करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत नेत्रहीन लोगों को निशुल्क चश्मा वितरित किए गए। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग ने बताया कि जो भी सज्जन अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा लेना चाहता है वो रविवार सुबह दस बजे चोपड़ा बाजार में स्थित सेवा भारती संस्था में आकर निशुल्क चश्मा ले सकता है। इस मौके पर राजकुमार गर्ग जिला उपाध्यक्ष भाजपा नूंह, ज्ञान चंद आर्य जिला कोषाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी फिरोजपुर झिरका, रमेश आर्य मंडल अध्यक्ष, महेन्द्र कौशिक जिला संयोजक स्वच्छ भारत अभियान, जितेंद्र सैनी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो नूंह, हितेश हरियाणा मंडल अध्यक्ष भाजयुमो फिरोजपुर झिरका, शिवा सोनी किसान मोर्चा आईटी सेल नूंह , मंडल अरशद खान, दिनेश सैनी, योगेश बंसल, सचिव डॉ भाटी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News