सेवा पखवाड़ा के तहत आँगनबाडी में अंजु रानी महिलाओं को किया जागरूक

Khoji NCR
2023-09-27 10:49:40

चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।बुधवार को प्रदेश अध्यक्षा सुनीता दांगी के दिशा- निर्देशनुसार अंजु रानी भाजपा विशेष प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महिला मोर्चा हरियाणा व प्रभारी विधानसभा पुन्हाना ने

आँगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर व स्कूल की एमडीएम कुक्स सभी महिलाओं की एक मीटिंग ली। और सभी महिलाओं को बताया कि मोटे अनाज मे अत्यधिक पोषक अम्ल होते है, ग्लूटेन युक्त और आहार गुणों से युक्त होते हैं, इसके अलावा बच्चों और किशोरों में कुपोषण खत्म करने में मोटे अनाज का सेवन मददगार होता है ,इसलिए भारत सरकार ने वर्ष 2023 को मिलिट्स वर्ष घोषित किया है। जिसके तहत मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज के बारे में जानकारी देना व स्वच्छता के बारे में बताना और खाना बनाने से पहले हाथों को साबुन से धोना सभी कुक व आँगनबाड़ी हेल्पर के लिये जरूरी है इससे बच्चों के साथ किसी प्रकार का खिलवाड नहीं होगा और खाना भी साफ-सफाई से व उचित देख रेख मे बनाएँ और पतीले को ढककर रखे।

Comments


Upcoming News