बंदरों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है: नगर पार्षद

Khoji NCR
2023-09-27 10:48:45

वार्ड 11 के पार्षद महेंद्र कौशिक ने लगाया आरोप उनके वार्ड से नहीं पकड़ा गया एक भी बंदर। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। शहर मैं बंदरों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर के सभी वार्डों

ें बंदरों की तादाद निरंतर बढ़ती जा रही है। जबकि नगर पालिका द्वारा बंदरों को पकड़ने का ठेका छोड़ा गया है। ज्यादातर वार्ड पार्षदों का कहना है कि उनके वार्ड से बंदर पड़े नहीं गए हैं और ना ही ठेकेदार द्वारा बंदर पकड़े जाने के बाद वार्ड पार्षदों के साइन कराई जा रहे हैं। ऐसा आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 11 के पार्षद महेंद्र कौशिक ने कहा कि वह लगातार ठेकेदार से अपने वार्ड में बंदरों की तादाद अधिक होने के चलते बंदरों को पकड़वाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन ठेकेदार द्वारा बंदरों को नहीं पकड़ा जा रहा है, जबकि बंदरों ने वार्ड में लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। वार्ड 11 के पार्षद महेंद्र कौशिक का कहना है कि वह निरंतर नगर पालिका में बंदरों को पकड़वाने की गुहार ठेकेदार और अधिकारियों से लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते वार्ड में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। बंदरों के आतंक के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। प्रातः स्कूल जाते समय छोटे बच्चों, दोपहर में ट्यूशन के लिए और महिलाओं को कपड़े सुखाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बंदरों द्वारा महिला बुजुर्गों और बच्चों पर हमले करने से भी बात नहीं आ रहे हैं। वहीं जानकारों की माने तो ठेकेदार का कहना है कि उसने लगभग 500 से अधिक बंदर पकड़ लिए हैं जबकि ज्यादातर वार्ड पार्षदों का कहना है कि उनके वार्ड में बंदर नहीं पकड़े गए हैं। शहर में बंदरों की तादाद अधिक है। लगभग 2000 बंदरों को पकड़ने का ठेका और छोड़ा जाएगा। शहर के जिन वार्डों में बंदरों की संख्या अधिक है पहले बंदरों को वहां से पकड़ना शुरू किया जाएगा। प्रवेज खान, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका।

Comments


Upcoming News