धूमधाम के साथ निकाली गई श्री ठाकुर जी महाराज की पालकी।

Khoji NCR
2023-09-25 11:05:48

शहर के श्री सीताराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ सिविल लाइन स्थित श्री सीताराम जी बगीची पहुंची। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जलझूलनी ग्यारस क

े उपलक्ष्य में शहर के श्री सीताराम जी मंदिर से श्री ठाकुर जी महाराज की पालकी मशहूर बैंड बाजों की धुन के साथ शोभा यात्रा के रूप में शहर के मुख्य बाजारों से निकल गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आपको बता दें कि जलझूलनी ग्यारस के उपलक्ष्य में निकल जाने वाली शोभायात्रा को लेकर युवा सनातन धर्म सभा के युवाओं द्वारा लगभग एक सप्ताह से शहर के मुख्य बाजारों को रंग बिरंगी लडियो तोरण द्वारों से सजाया गया। दिल्ली के मशहूर बैंड वृंदावन की मशहूर झांकियां के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भजनों का आनंद लिया गया। शहर के मुख्य बाजारों से युवा बैंड की मधुर धुन पर थिरकते नजर आए । वही महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में भाग लिया। जानकारी देते हुए सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश माहेश्वरी, शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने बताया कि जल झूलनी ग्यारस के उपलक्ष में शहर के श्री सीताराम मंदिर से श्री ठाकुर जी महाराज की भव्य पाल की मुख्य बाजारों से बैंड बाजो के साथ सिविल लाइन स्थित सीताराम जी बगीची पर पहुंचती है। देर साय पूजा होने के उपरांत पालकी उन्हें वापस श्री सीताराम जी मंदिर में पहुंचेगी। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष मिट्ठन लाल शर्मा, सुभाष सराफ ,गिर्राज गोयल, सतीश चंद्र गर्ग, देवेंद्र शर्मा, अमित सिंगला, शेखर गुप्ता, दीपक भरेजा, पुनीत बंसल सहित सैकड़ो की संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। फोटो: शहर के मुख्य बाजारों से ठाकुर जी महाराज की पालकी ले जाते भक्तजन।

Comments


Upcoming News