चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे नपा सफाई कर्मचारी।

Khoji NCR
2023-09-25 10:22:24

फिरोजपुर झिरका नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। पुष्पेंद्र शर्मा फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला नूह के उप प्रधान मुकेश कुमार की अगुवाई में फिरोजपुर झ

रका नगर पालिका कार्यालय के बाहर पांच कर्मचारी चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारी नेता का कहना है कि प्रदेश सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनदेखी करती आ रही है। सरकार के नेता और अधिकारी कर्मचारी यूनियन की मांगों को पूरा करने का वादा करते हैं लेकिन वादों को लागू नहीं करते हैं। सरकार द्वारा कर्मचारियों को शोषण से परेशान प्रदेश भर के कर्मचारियों द्वारा यह फैसला लिया गया है। कर्मचारी संघ जिला नूहू के वरिष्ठ उप प्रधान मुकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भर के सभी कर्मचारियों द्वारा 15 अक्टूबर को एक आक्रोश रैली रोहतक में निकाली जायेगी। अगर प्रदेश सरकार द्वारा उसे रैली में भी कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू नहीं करती है तो वहीं से ही बड़े आंदोलन का ऐलान होगा। मांगपत्र व आन्दोलन का नोटिस । नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर पालिका परिषद नगर निगम व अग्निशमन विभाग के नियमित अनियमित डोर टू डोर वर्कआउट सोर्स ओ. एण्ड एम. के सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने 19 अक्टूबर 2022 से 29 अक्टूबर 2022 तक 11 दिन की व्यापक एवं असरदार हडताल की थी। माननीय डॉक्टर कमल गुप्ता शहरी स्थानीय निकाय विभाग मंत्री एवं वी उमाशंकर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को सेक्टर 3 कि चंडीगढ में वार्ता का आयोजन किया गया था। प्रथम चरण की 29 अक्टूर की वार्ता में निम्नलिखित मांगों पर सहमति बनी थी लेकिन सरकार द्वारा किए गए वादों पर अमल नहीं किया गया अपने कर्मचारियों ने चार दिवसीय क्रमिक हड़ताल करने का फैसला लिया है ।

Comments


Upcoming News