अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा उदयभान का भाजपा नेताओं ने फूँका

Khoji NCR
2023-09-24 12:06:13

खोजी साहून खांन गोरवाल पुतला जिला भाजपा कार्यालय, नूँह बीते दिन कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान द्वारा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के खिलाफ गलत

निम्न स्तर के शब्दों के प्रयोग करने के खिलाफ आज भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यालय, नूँह पर उदयभान का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस पार्टी माफी माँगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, जिला महामंत्री शिव कुमार आर्य बंटी, जाहिद हुसैन पूर्व चेयरमैन, जिला विस्तारक बलविन्द्र सिंह जोगी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, कमल प्रकाश सैनी, जयपाल जांगड़ा, गंगादान डागर, सुभाष भारद्वाज, मंडलाध्यक्ष हेमराज शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Comments


Upcoming News