सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल के प्रधानाचार्य पीयूष पुंज को शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित।

Khoji NCR
2023-09-24 11:31:18

खोजी/सुभाष कोहली कालका/पिंजोर। सेंट विवेकानंद मिलेनियम स्कूल, एचएमटी टाउनशिप, पिंजौर के लिए अत्यन्त गौरव का क्षण है, क्योंकि विद्यालय के प्रधानाचार्य पीयूष पुंज को भारत सरकार के अधीनस्थ "का

रपोरेट मामलों के मंत्रालय" द्वारा स्वीकृत "मानक डॉक्टरेट सम्मान" से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा इस उपाधि को प्राप्त करने हेतु सभी आवश्यकताओं को अपनी पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ सफलता पूर्वक संपूर्ण किया। उन्हें शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क की राज्य सरकार द्वारा "सदस्यता प्रमाण पत्र" से भी सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। प्राचार्य पीयूष पूंज शिक्षा स्नातक तथा एड्मिनिसट्रेशन में स्नातकोत्तर होने के साथ-साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक भी है। पूर्व में भारतीय वायु सेना के अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके प्राचार्य पीयूष पुंज ने शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों में अनेकों उपलब्धियां हासिल की है। प्रधानाचार्य पीयूष पुंज के कुशल नेतृत्व में विवेकानंद विद्यालय तेजी से प्रगति कर रहा है। वे छात्रों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अपने आसपास के समाज के विकास के लिए भी उत्तम दृष्टिकोण रखतें है। प्रधानाचार्य डॉ० पीयूष पुंज ने कहा की कड़ी मेहनत के बाद जब सफलता प्राप्त होती है तब यह बहुत आनंददायक होती है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों और छात्रों का संयुक्त प्रयास है कि उन्हें इतने प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका कमल राय एवं उपप्राचार्या पल्लवी भारद्वाज ने सभी शिक्षकों, छात्रों एवं विद्यालय के अन्य सभी कर्मचारियों के साथ डॉ पीयूष पुंज को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

Comments


Upcoming News