पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर को खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Khoji NCR
2023-09-23 11:32:08

मृत्यु की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन व 112 पर दी गई नूह शहर में दहशत का माहौल खोजी साहून खांन गोरवाल नूंह। पटेल वाटिका के समीप पल्ला नहर पर अस्थाई डंपिंग स्टेशन में एक नौजवान महिला का शव संदिग

ध अवस्था में मिला है। नूंह सिटी पुलिस एसएचओ ओमबीर और 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नूंह मोर्चरी रखवा दिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान व नाक से बह रहा खून इस बात की गवाही दे रहा है कि महिला की किसी ने हत्या की है। पुलिस इस मामले की कई गंभीरता से जांच में जुट हुई है। अभी तक यही लग रहा है कि महिला कूड़ा बिनने का काम करती थी। हो सकता है किसी शख्स ने इसकी इज्जत आबरू लूटने के लिए इस हरकत को अंजाम दिया हो। मामले की सच्चाई का तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन फिलहाल एक महिला इस फनी दुनिया को अब हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। सबसे खास बात यह है कि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अब आने - जाने वाले राहगीरों से भी महिला को पहचान करवाने की कोशिश में जुटी हुई है। कुल मिलाकर इस हरकत से नूंह शहर में सनसनी है और पुलिस के लिए इस ब्लाइंड मर्डर को खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है। महिला की उम्र लगभग 25 साल है। जिसने शूट - सलवार पहनी हुई है।

Comments


Upcoming News