सड़क दुर्घटना में दम्पति की मौत, दो बच्चे घायल

Khoji NCR
2023-09-23 10:45:44

हथीन/माथुर : हथीन उपमंडल के गांव रूपडाका निवासी दम्पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दम्पति के दो बच्चे घायल हो गए हैं। रूपडाका निवासी मास्टर इकबाल ने बताया कि गांव निवासी 26 वर्षीय दिलशाद अपन

ी पत्नी रुकसिना, दो बच्चों अरहम एवं अरस के साथ दवाई लेने फिरोजपुर झिरका बाइक से गया था। शनिवार को वह वापिस अपने गांव आ रहा था। नसीरबास के इस्लामी मदरसे के निकट अचानक बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दम्पति एवं उनके दोनों बच्चे रोड पर गिर गए। दम्पति के ऊपर बोलेरो चढ़ गई। मौके पर ही दम्पति की मौत हो गई और दोनों बच्चों को चोटें आईं हैं। मृतक दम्पति एवं उनके दोनों बच्चों को अल्फिया होस्पिटल मांदीखेड़ा लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दम्पति को मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलशाद के भाई आबिद ने इस संदर्भ में फिरोजपुर झिरका थाना जिला नूँह में केस दर्ज कराया है। समाचार भेजे जाने तक दम्पति के शवों का पोस्टमार्टम नही हो पाया है। गांव रूपडाका में मातम का माहौल है, लाशों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Comments


Upcoming News