ईश्वर नाम जपना आत्म शुद्धि के लिए एक उत्तम साधन है, कथा व्यास राकेश शास्त्री।

Khoji NCR
2023-09-22 11:45:02

तावडू, 22 सितंबर (दिनेश कुमार): ईश्वर नाम के जाप का महत्व तो सभी को विदित ही है, जो हमें पापों से बचाकर कुवृतियों से हमारी रक्षा कर, जन्म-मरण के बंधन से छुड़ा देता है। यह आत्म शुद्धि के लिए एक उत्तम स

ाधन है, जिसमें न किसी सामग्री की आवश्यकता है और न किसी नियम के बंधन की। इससे सुगम और प्रभावकारी साधन अन्य कोई नहीं। यह विचार शहर के वार्ड नंबर 4 में चल रहे संगीतमयी भगवत कथा के दौरान कथा व्यास पंडित राकेश शास्त्री ने रखे। उन्होंने कहा कि कष्ट और संशय की उत्पत्ति अंत में दृढ़ विश्वास में परिणत हो जाती है। जैसी भी हो, परीक्षा होती ही है, परन्तु यदि हम सांई बाबा पर दृढ़ विश्वास और श्रद्धा रखकर प्रयत्न करते रहें तो सफलता अवश्य ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो परमात्मा का ध्यान व चिंतन प्रेम और भक्ति श्रद्धापूवर्क करता है, परमात्मा भी उसकी अविलम्ब सहायता करते है।

Comments


Upcoming News