यमुना में डूबे युवक का शव यूपी से बरामद

Khoji NCR
2023-09-22 11:22:18

होडल, डोरीलाल गोला हसनपुर थाना पुलिस ने एक दिन पहले यमुना में डूब युवक का शव यूपी के गांव उटासानी के यमुना से बरामद कर लिया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल म

ं भेज दिया है। युवक का शव मिलने के बाद गांव काशीपुर में मातम छा गया। ज्ञात रहे की गुरुवार सुबह काशीपुर निवासी बिजेंद्र पशु चराने के लिए खेतो पर जा रहा था। जैसे ही बिजेंद्र यमुना के किनारे पर पहुंचा वैसे ही उसका पर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा था। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यमुना का बहाव ज्यादा होने के कारण वह बह गया था। ग्रामीणों ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आसपास गांवों से गोताखोरो को युवक को ढूढने के लिए मौके पर बुला लिया था। पुलिस ने युवक के यमुना में बह जाने की सूचना आसपास थानों के साथ साथ यूपी के थानों को भी दे दी थी। शुक्रवार सुबह हसनपुर थाना पुलिस को यूपी के गांव उटासानी थाने से सूचना मिली की सुबह यमुना में से एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बिजेंदर के परिजनों को सूचना दी और उन्हे मौके पर लेजाकर शव की शिनाख्त की तो बिजेंद्र के परिजनों ने शव की पहचान बिजेंद्र के रूप में की। पुलिस ने बिजेंद्र के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। बिजेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही गांव काशीपुर में शोक की लहर दौड़ गई।

Comments


Upcoming News