ताऊ देवीलाल की जयंती पर किसान विजय सम्मान दिवस रैली का आयोजन 25 सितंबर को : दिलबाग सिंह नैन।

Khoji NCR
2023-09-22 09:49:58

खोजी/सुभाष कोहली कालका। कालका जिला प्रवक्ता जननायक जनता पार्टी बलबीर कुमार सैनी, एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के उपप्रधानमंत्री रहे ताऊ देवीलाल की 110वीं जयंती के अवसर पर किसान व

जय सम्मान दिवस रैली का आयोजन राजस्थान के सीकर में 25 सितंबर को किया जाएगा। रैली में पूरे हरियाणा से लाखों लोग शामिल होकर ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि देंगे। तैयारियों को लेकर पंचकूला के नेताओं व कार्यकर्ताओं की मीटिंग पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान दिलबाग सिंह नैन ने की। जजपा नेताओं ने कहा कि पंचकूला से ज्यादा कार्यकर्ताओं और आमजन की भागीदारी रैली में सुनिश्चित करनी है। सभी कार्यकर्ताओं को ड्यूटियां सौंप दी गई हैं। ताऊ देवीलाल को किसानों का मसीहा कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने किसानों की तरक्की में बड़ा योगदान दिया। देश में वृद्ध पेंशन की शुरूआत सबसे हरियाणा में ताऊ देवीलाल ने की थी। हरियाणा के लोग हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। किसान विजय सम्मान दिवस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया गया। इस रैली में जिला पंचकूला के कालका, पिंजौर, मोरनी रायपुर रानी व बरवाला से सैंकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलायें शामिल होंगी। इस मौके पर बलवंत नालाघट, प्रदेश सहसचिव, महिला जिलाध्यक्ष रजनी बाला धीमान, प्रदेश मुख्य सचिव जे के एम एस सुरेश पाठक, प्रदेश आई टी सेल कॉर्डिनेटर हन्नी सिंह, शहरी निकाय प्रकोष्ठ जिला सयोंजक मयंक लांबा, पंचायती राज जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मामल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक कैप्टन डी वी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, युवा हलकाध्यक्ष कालका शुभम पांडेय, युवा हलकाध्यक्ष पंचकूला अवतार सिंह, महिला हलकाध्यक्ष कालका चंचल सभरवाल, महिला हलकाध्यक्ष पंचकूला पूजा, राज सिंह, पूर्व सैनिक भीम सिंह गोड़, विशंभर पाठक, अलख निरंजन चौबे, कांति राम, सतबीर मलिक, केहर सिंह, उपेंद्र कौशिक, मनीष कुमार, सतनाम सिंह, मदन सिंह राणा, आयुष शर्मा मांधना, हरदीप सिंह, सुनील कुमार आदि पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Comments


Upcoming News