भाजपा रेवाड़ी महिला मोर्चा की सदस्याओं ने देखी संसद की कार्यवाही

Khoji NCR
2023-09-22 09:49:25

लौटकर पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री राव का जताया आभार धनेश विद्यार्थी, रेवाड़ी। वीरवार को जिला भाजपा से जुड़ी जनप्रतिनिधियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं समेत 125 महिलाओं ने द

श की नई संसद में कदम रखा और संसद के चालू सत्र में कार्यवाही देखी। उन्होंने देश की राजनीति और उससे जुड़े पहलुओं को समझा। इन महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल के लोकसभा में पेश होने पर तथा नारी शक्ति के सम्मान को बढ़ावा देने के लिए खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया। इससे पूर्व सभी महिलाएं लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के निवास पर एकत्रित हुईं और दोपहर का भोजन ग्रहण करने के बाद संसद के लिए रवाना हुईं। भाजपा रेवाड़ी जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बताया कि देश की नई संसद में कार्य शुरू होना, बड़े गर्व की बात है और पहले ही दिन महिलाओं के लिए आरक्षण देकर महिलाओं को मान-सम्मान देना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे देश के प्रधानमंत्री पर गर्व महसूस होता है। चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से ही जिला रेवाड़ी के महिला मोर्चा की सदस्याओं को भारतीय संसद में कदम रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने अब भारतीय महिलाओं को राजनीति में आगे आने का मौका मिलेगा।

Comments


Upcoming News