तावडू में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा में व्यास आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने अपने अमृत वचनों से की।

Khoji NCR
2023-09-21 10:57:13

तावडू, 21 सितंबर (दिनेश कुमार): भगवान गणेश के जाप व वंदना से मनुष्य को हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हैं, उन्हें भगवान गणेश विशेष फल प्रदान करते

हैं। शहर के वार्ड नंबर 4 में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान यह शब्द मंदिर के पुजारी राजू पासवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं के सम्मुख रखे। संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के लिए आए कथा व्यास आचार्य राकेश कृष्ण शास्त्री ने अपने अमृत वचनों से बताया कि जो मानव बुद्धि के देवता भगवान गणेशजी का सर्वप्रथम ध्यान करता है, उसके सभी कार्य पूर्ण होते हैं। वहीं 27 सितंबर को हवन प्रात: 8 बजे और 28 सितंबर को गणपति विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर शहर की महिलाएं भारी संख्या में कथा में उपस्थित रहीं।

Comments


Upcoming News