पशु चराने गया युवक यमुना में डूबा

Khoji NCR
2023-09-21 10:36:39

होडल, डोरीलाल गोला कस्बा हसनपुर के गांव काशीनगर में गुरुवार सुबह पैर फिसलने के कारण एक युवक नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीण तैराकाओ क

ो मौके पर बुलाकर यमुना में युवक की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक यमुना में गिरे युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। जानकारी के अंदर गुरुवार सुबह काशीपुर निवासी बिजेंद्र पशु चराने के लिए खेतो पर जा रहा था। जैसे ही बिजेंद्र यमुना के किनारे पर पहुंचा वैसे ही उसका पर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगो ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यमुना का बहाव ज्यादा होने के कारण वह बह गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना हसनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास गांवों से तैराकाओ को युवक को ढूढने के लिए मौके पर बुला लिया। तैराका यमुना में युवक को ढूढने का काफी प्रयास कर रहे है। खबर लिखे जाने तक युवक का कुछ पता नहीं लग सका है।

Comments


Upcoming News