मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने पर जोर दिया

Khoji NCR
2023-09-21 10:09:30

केंद्र सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया: अंजु रानी चिराग गोयल, फिरोजपुर झिरका।:मंगलवार को देश की नई संसद में महिला सुरक्षा बिल नारी शक्ति (वंदन अधिनियम) पेश किया गया। बिल पेश होने से जहां के

द्र सरकार के इस फैसले की भाजपा के नेताओं ने सराहना की है, वही मेवात की महिला नेताओं ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए जमकर सहाना की है। अंजु रानी भाजपा विशेष प्रदेश कार्यकरिणी सदस्य महिला मोर्चा हरियाणा व प्रभारी पुन्हाना विधानसभा ने इस बिल को लेकर खासा उत्साह देखा गया और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह आभार व्यक्त करती हैं, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाया है वो सराहनीय कार्य हैं। इस बिल के पास हो जाने से नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की महिलाओं का विकास होगा। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अंजु रानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें आरक्षण देकर यह बिल पास किया है।इस बिल के पास होने से संसद में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी वहीं उनका मान सम्मान बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी भी अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बिल के पास हो जाने के बाद महिला शक्ति को बढ़ावा मिलेगा। आज महिला किसी भी क्षेत्र में पिछे नहीं है बिल पेश होने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वो महिलाओं के लिए काफी बड़ा तोहफा है। महिला आज घरेलू कार्यों के साथ-साथ राजनीतिक, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करती है, महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सम्मानित किया है। यह मेरे लिए एक सपना जैसा है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल 2023 को दिल्ली में आयोजित जी- 20 जन भागीदारी में उन्होंने भाग लिया था और महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखी थी। जिसमें राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण देने की भी बात रखी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह इस बिल के लिए आभार व्यक्त करती हैं। जिन्होंने देश की महिलाओं के बारे में सोचकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है।

Comments


Upcoming News